ए अहमद सौदागर
लखनऊ। यूपी पुलिस में तैनात हर कोई बेइमान नहीं होता। कुछ होते हैं जो चंद रूपयों के खातिर वर्दी पर दाग लगाते हुए पूरे पुलिस महकमे को बदनाम करने में भलाई समझते हैं, लेकिन इसी विभाग में ऐसे भी कुछ लोग हैं जो पुलिस विभाग का मान-सम्मान बढ़ाने से नहीं चूकते। यूपी STF में तैनात इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा टीम के साथ आगरा जिले में स्थित हेमा मेडिको में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध दवाओं का जखीरा बरामद किया तो वहां पर मौजूद हेमा मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल पुलिस टीम को एक करोड़ रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की, लेकिन ईमानदारी का परिचय देते हुए इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने रूपयों को ठुकराते हुए रिश्वत देने के आरोप में हिमांशु अग्रवाल को सलाखों के पीछे भेज दिया।
