- यूरिया खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : उपजिलाधिकारी
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर नौतनवां थाना क्षेत्र के मधुबन नगर (वार्ड नंबर 8) में छापेमारी की गई, जहां से 21 बोरी यूरिया बरामद की गई। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सीमावर्ती जिलों में खाद के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।
SDM नौतनवां नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और यूरिया जब्त कर लिया गया। अब यह जांच की जा रही है कि अवैध भंडारण किसने किया। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
