पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

death 1
  • गेस्ट हाउस के कमरे में मृत मिला युवक
  • बिहार से इलाज कराने आया था लखनऊ
  • वजीरगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वजीरगंज के मौलवीगंज क्षेत्र स्थित अलजीप गेस्ट हाउस में शुक्रवार को बिहार राज्य के गोपालगंज निवासी 35 वर्षीय आशीष कुमार सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव गेस्ट हाउस के कमरे में पड़ा मिला। वह लखनऊ में किसी अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए थे। पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल में सामने आया है कि आशीष कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, इलाज कराने के लिए लखनऊ आए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आंशका है कि बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के भाई अजय सिंह का आरोप है कि गेस्ट हाउस में एक भी CCTV  कैमरा नहीं लगा है और न ही गेस्ट हाउस मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जब इसकी सूचना मृतक के भाई ने पुलिस को दी तब जाकर पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बिहार राज्य के गोपालगंज क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय आशीष कुमार सिंह बीती 19 अगस्त 2025 को लखनऊ में किसी अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि किसी शख्स के बताने पर वह वजीरगंज के मौलवीगंज क्षेत्र स्थित अलजीप गेस्ट हाउस में जाकर ठहरे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो गेस्ट हाउस कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया कोई जवाब न मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो आशीष कुमार सिंह बेड पर मृत पड़े मिले। आशीष के भाई अजय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि गेस्ट हाउस मालिक और वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने ने पुलिस को बताया कि उनसे आशीष की फोन पर बात हुई, जिससे यह लगा कि आशीष अधिक तकलीफ में। भाई की आवाज में गड़बड़ी सुनते ही अजय घरवालों के साथ वजीरगंज क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे तो भाई को मृत पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पहले अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

राजेश श्रीवास्तव Gyanesh Kumar : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर विवाद और दो चुनाव आयुक्तों की तरफ से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर आपत्ति जताए जाने की रिपोर्ट्स के बाद देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More