अमेठी जिले में डबल मर्डर कांड: कातिलों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूटा

cats331
  • पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर किया प्रदर्शन
  • करीबी और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार करने से किया मना
  • पुलिस अफसर मान-मनौव्वल में जुटे
  • पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुए नाराज ग्रामीण

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रुदौली गांव में गुरुवार को खेत में कीटनाशक दवा बनाने के मां-बेटे की हुई हत्या निर्मम हत्या के मामले में शुक्रवार को करीबीयों एवं ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कातिलों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ करीबी और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद देने व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी नाराज ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस की टीमें लगीं हुई हैं और जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे। तब जाकर करीबी रिश्तेदार और ग्रामीण शांत हुए।

पोस्टमार्टम के जैसे ही मां-बेटे का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया,

बताते चलें कि अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रुदौली पूरे भवन गांव निवासी रामराज उर्फ राजू पासी ने अपनी भाभी रामावती और भतीजे आकाश को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह मृतका का बेटा विक्रम जब घर लौटा, तो मां और भाई की लाशें देखकर रो पड़ा पड़ा। उसकी चीख-पुकार से पूरा क्षेत्र गमगीन माहौल में हो गया। इसके बाद, परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सूचना मिलने पर एसडीएम अभिनव कनौजिया और सीओ अतुल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का दावा: कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस

घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने रामराज सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार फरार चल रहे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही कातिल सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि पुलिस का यह दावा फिलहाल फेल साबित हो रहा है और हत्यारे आजाद बनकर घूम रहे हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है और ग्रामीणों को शांत करने में पुलिस अफसर जुटे हुए हैं।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

ज्ञानेश सही हों या गलत, भाजपा क्यों करती दिख रही गलबहियां

राजेश श्रीवास्तव Gyanesh Kumar : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर विवाद और दो चुनाव आयुक्तों की तरफ से चुनाव आयोग की कार्यशैली पर आपत्ति जताए जाने की रिपोर्ट्स के बाद देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More