चिनहट कोतवाली में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

shri krishna janmashtmi
  • इस मौके पर मंदिर की सजावट ने लोगों का मन मोह रही थी
  • बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण कर उनके किरदार को जीवंत किया
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
  • इस मौके पर आए हुए लोगों ने थाने की सजावट देख जमकर सराहना की

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर की शानदार सजावट और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। उत्सव की शुरुआत मंदिर को सुंदर ढंग से सजाकर की गई। इसमें रंग-बिरंगे फूलों, दीपों और चित्रों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य छवि को जीवंत किया गया। मंदिर परिसर को इस अवसर पर अत्यंत आकर्षक और भक्तिमय रूप में सजाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उल्लास का माहौल रहा।

इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय भक्तों और गायकों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और कीर्तन की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति संगीत की धुनों ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं को कृष्ण भक्ति में लीन कर दिया।

समारोह का समापन भव्य प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इसमें सभी श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रसाद का आनंद लिया। चिनहट कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस उत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट किया बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित किया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने सभी भक्तों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More