रक्षाबंधन से पहले आरटीओ और परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2025 08 08 at 9.48.15 PM
  • सोनौली बॉर्डर विना परमिट के चलने वाली 10 टूरिस्ट बसों का हुआ चालान, एक बस सीज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद में आरटीओ और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सोनौली बॉर्डर पर अवैध रूप से संचालित विना परमिट के 10 टूरिस्ट बसों के खिलाफ कार्रवाई की है।

सोनौली रोडवेज बस स्टैंड के एक किलोमीटर की परिधि के अंदर अवैध रूप से संचालित हो रही बसों पर कार्रवाई की गई। ये बसें पर्यटकों और यात्रियों को जबरन बैठाकर प्रति माह राजस्व का लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा रही थीं।

आरटीओ मनोज सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री संघ के नाम पर कई टूरिस्ट बसें भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। इससे रोडवेज को रोजाना लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था।

इस कार्रवाई में परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार प्रेमी और आरटीओ विभाग ने मिलकर 10 टूरिस्ट बसों का चालान किया। साथ ही एक टूरिस्ट बस को सीज भी किया गया।

सोनौली बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार प्रेमी ने बताया कि रोडवेज स्टैंड के एक किलोमीटर के परिधि के अंदर दर्जनों टूरिस्ट लग्जरी वाहन अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। ये वाहन नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों को कम किराए का लालच देकर बैठा लेते थे और परिवहन राजस्व का बड़े पैमाने पर नुकसान कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि सोनौली अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर अवैध रूप से संचालित हो रहे टूरिस्ट वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Uttar Pradesh

AI फोटो से मचा हड़कंप, मगरमच्छ की तलाश में जुटे अधिकारी; शख्स पर केस

AI से बनाया नकली मगरमच्छ का फोटो, असली समझकर मचा हड़कंप Singapore : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तस्वीर बनाना आज बेहद आसान हो गया है। लेकिन अगर किसी AI से बनाई गई तस्वीर को असली बताकर साझा किया जाए और उससे सरकारी एजेंसियों का पूरा तंत्र सक्रिय हो जाए, तो मामला गंभीर […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

तेल संकट के बीच G7 की बड़ी पहल, इमरजेंसी स्टॉक से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल होगा जारी

G7 का बड़ा फैसला: इमरजेंसी रिजर्व से 10 करोड़ बैरल तेल-डीजल जारी होगा, अमेरिकी दबाव के बाद बनी सहमति New Delhi : दुनिया में बढ़ती ईंधन कीमतों और डीजल की तंग होती सप्लाई के बीच G7 देशों ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। G7 देशों ने आपातकालीन भंडार से करीब 10 करोड़ बैरल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More