नौतनवां पुलिस ने तीन युवकों को नकदी व वाहन सहित पकड़ा, कस्टम अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

WhatsApp Image 2025 08 08 at 9.48.12 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों के पास से ₹5,88,000 की नकदी और एक आर्टिका वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या UP 53ES5468) बरामद किया। यह गिरफ्तारी बुधवार रात्रि 01:15 बजे बनैलिया माता मंदिर ओवरब्रिज के पास की गई।

गिरफ्तार किए गए युवकों में दीपक चौबे पुत्र विजय प्रकाश चौबे उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी सेखुई, थाना फरेंदा जनपद
महराजगंज, मनोज कुमार गुप्ता पुत्र परशुराम लाल गुप्ता उम्र लगभग 51 वर्ष निवासी दिलेजाकपुर नियर सावित्री हॉस्पिटल थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर, विजय प्रताप यादव पुत्र ब्रह्मदेव यादव‌ उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी कड़जहां पोस्ट डोहरिया बाजार थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद नकदी के स्रोत और तस्करी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है। इसके पश्चात उन्हें अग्रिम कानूनी प्रक्रिया के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी की इस कार्रवाईमें पुलिस टीम में उपनिरीक्षक छोटेलाल, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव,हेड कांस्टेबल दीपक यादव,कांस्टेबल मनीष गौड़,कांस्टेबल अनुज सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किए जा रहे सतत अभियानों का हिस्सा है। महराजगंज पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाइयों को आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Spread the love

Janhvi Kapoor
Delhi Entertainment Uttar Pradesh

अश्लील कंटेंट हटेगा, लेकिन फैन पेज नहीं, जाह्नवी कपूर मामले में दिल्ली HC का बड़ा आदेश

जाह्नवी कपूर की याचिका पर दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी Janhvi Kapoor Delhi High Court: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के नाम, तस्वीर और पहचान के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने इंटरनेट पर मौजूद अश्लील और बेहद आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का निर्देश दिया है। हालांकि अदालत ने अभिनेत्री की ओर से […]

Spread the love
Read More
Theft of offerings at Ram Mandir
Uttar Pradesh

श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही सरकार: अखिलेश यादव

BJP तो अब प्रभु रामजी का नाम भी नहीं लेना चाहती Theft of offerings at Ram Mandir:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि BJP के लिए धन ही धर्म है। BJP अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही है। सरकार चर्चा से […]

Spread the love
Read More
Pratapgarh Jail
Crime News Uttar Pradesh

मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

झाड़ियों में खुद को आग लगाने वाले बंदी की मौत का मामला Death of an inmate in Pratapgarh Jail: प्रतापगढ़ जेल में झाड़ियों में खुद को आग लगाकर जान देने वाले मामले की मजिस्ट्रियल जांच के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को हुए करीब पांच माह हो चुके है […]

Spread the love
Read More