जिलाधिकारी ने सहकारी समिति जारा में खाद वितरण का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुनी समस्याएं

WhatsApp Image 2025 08 08 at 9.48.13 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नौतनवां तहसील क्षेत्र के बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति जारा में आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खाद वितरण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि जिला प्रशासन को खाद वितरण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी ने नौतनवां तहसील क्षेत्र के बहुद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति जारा ग्राम पंचायत का दौरा किया। उन्होंने वहां खाद वितरण की जमीनी हकीकत जानी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद किसानों से खाद खरीद के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि खाद वितरण में अगर किसी भी सहकारी समिति द्वारा लापरवाही बरती जाएगी, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसानों को समय पर और उचित मात्रा में खाद मिल रही है या नहीं। प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More