इंस्पेक्टर चिनहट ने शुरू की चेकिंग तो सभी थानेदारों की टूटी नींद

IMG 20250807 WA0008
  • डग्गामार वाहनों के खिलाफ सभी थाना क्षेत्रों में चला चेकिंग अभियान
  • काफी दिनों से नासूर बने डग्गामार वाहन शहर छोड़कर भागे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ‌। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर की सख्ती के बाद राजधानी लखनऊ पुलिस ने काफी दिनों से नासूर बने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया और इस दौरान अवैध रूप से चल रही कई बसों व टैक्सियों को सीज किया। यह अभियान गुरुवार को भी शहर भर में चला तो डग्गामार वाहनों के चालक अपनी-अपनी बसों एवं टैक्सियों को लेकर फुर्र हो गए।

बुधवार को एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी और परिवहन विभाग के अफसरों की मौजूदगी में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ कमता चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर कई डग्गामार वाहनों को सीज किया तथा सम्मन शुल्क भी जमा कराया।

बताया जा रहा है कि काफी दिनों से नासूर बने डग्गामार वाहनों के खिलाफ जैसे ही इंस्पेक्टर चिनहट ने शुरू किया तो सभी थानेदारों की नींद टूट पड़ी और सभी थानेदार पूरी फौज के साथ सड़क पर उतर आए।

जगह-जगह पुलिस फोर्स और परिवहन विभाग के आलाधिकारियों को देखते डग्गामार वाहन चालक अपनी-अपनी बसों व टैक्सियों को लेकर भाग निकले।

हालांकि गौर करें तो यह डग्गामार वाहन आज से नहीं बल्कि सालों से शहर भर में दौड़ रही हैं, लेकिन इन पर शायद पुलिस की नजर नहीं पहुंच पा रही थी। पहुंचती भी क्यों यह तो सभी डग्गामार वाहन… बूते चल रहीं थीं। सवाल यह भी है कि ये डग्गामार वाहन शहर की गलियों में नहीं बल्कि सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर सवारी भरते नजर आ रहे थे। फिलहाल जब जागो तभी सवेरा है।

Spread the love

Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Central UP homeslider

BSF-BGB सीमा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बनी साझा रणनीति

BSF-BGB भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के मध्य 57वीं महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय वार्ता आठ से 11 जून 2026 तक BSF मुख्यालय, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न […]

Spread the love
Read More