रक्षाबंधन: प्यार की शक्ति का एहसास

images 9

•बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

सावन की पूर्णिमा श्रावणी मनती।

मध्य सरोवर खड़े कमर भर जल में।।

जड़ीबूटियों से अभिमंत्रित होकर।

वेद मंत्र से ऋषिगण पर्व मनाते।।1।।

 

रक्षा बंधन की महिमा है न्यारी।

युगों युगों से पुण्य पर्व है भारी।।

पहले युग में राजा बलि सुविचारी।

भुज बल में त्रिभुवन थी महिमा भारी।।2।।

 

डरे देवता बलि का देख पराक्रम।

कहा प्रभु से स्वर्ग बचा लो भगवन्।।

तब हरि ने अवतार लिया बामन का

तीन पांव की भूमि दान मे मांगी।।3।।

 

सबने रोका किंतु महादानी ने।

तीन डगो मे त्रिभुवन को दे डाला‌।।

खुद भी हुआ तीसरे पग मे सेवक।

पाना था बैकुंठ किंतु सब हारा।।4।।

 

रक्षा सूत्र विप्र ने बांधा बलि को।

द्वारपाल बन दिये सुरक्षा बलि को।।

स्वयं महालक्ष्मी ने राखी बांधी।

तब राजा बलि से पाई थी पति को ।।4।।

 

भरी सभा के मध्य सुदर्शन धारी।

चक्र सुदर्शन से शिशुपाल संहारी।।

उंगली कटी द्रोपदी ने पट बांधा।

प्रेम सुत्र मे बंध गए थे नंदलाला।।5।।

 

चीरहरण मे वस्त्र बने यदुनंदन।

लाज बचाई थी प्रभु ने रक्षक बन।।

कलियुग में अबला ने राखी बांधी।

भले मुगल था बहन की लाज बचाली।।6।।

 

रेशम के धागों मे प्यार छिपा है।

भाई- बहनो का अधिकार छिपा है।।

बहन प्यार की शक्ति कलाई बांधे।

भाई बहनों पर सर्वस्व लुटा दे।।7।।

 

मातृभूमि की रक्षा में बलिदानी।

डटे हुए हैं सीमाओं पर सैनिक।।

बहनें राखी बा़ंध कलाई उनको।

प्यार भरे अधिकार हृदय का देतीं।।8।।

 

शत्रु दलों को जीत लौट फिर आना।

थाल आरती की संभाल हम बैठीं।।

भारत मां की लाज बचाना भैय्या।

अपनी सारी शक्ति तुम्हें हम देतीं।।9।।

39a246e6 652d 4f1b a64e 84866e10c7a2
Litreture

ब्रह्मऋषि विश्वामित्र : त्रिवेणी कला संगम में भव्य नाट्य मंचन

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों की गहराई को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करने की दिशा में आर्ट्स न्यू वे ऑर्गेनाइजेशन एक भव्य नाट्य प्रस्तुति ‘ब्रह्मऋषि विश्वामित्र’ लेकर आ रहा है।दिल्ली के प्रतिष्ठित त्रिवेणी कला संगम के ओपन थिएटर में आयोजित यह नाटक एक ऐसे असाधारण चरित्र की कथा है, जिसने राजसी […]

Read More
Untitled 7 copy 11
Analysis Central UP Litreture Politics

लखनऊ तिरछी नज़र: तवायफ़ी सीजफायर, नमाज़ बख्शवाने निकली थी, रोज़े गले पड़े

(एक लघुकथा बकलम मीर मुंशी जी) लखनऊ में नवाब नसीरुद्दीन हैदर का ज़माना चल रहा था। तवायफ़ी, कबूतरबाज़ी, मुर्ग़बाज़ी आदि अपनी चरम पे थी। लखनऊ की हवा में एक अज़ब सी रवानगी थी। इन्ही दिनों लखनऊ में दो रईस नवाब सलमान अली और नवाब शाहरुख ख़ान के बड़े चर्चे थे। दोनों ही बड़े रईस शौकीन […]

Read More
Untitled 3 copy
homeslider Litreture

लाईलाज बीमारी: बेरोजगारी पर करारा प्रहार

बदलते समय के साथ जहां एक ओर विकास और समृद्धि के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता समाज के बड़े हिस्से के लिए एक गंभीर संकट बनती जा रही है। प्रस्तुत रचना इसी विडंबना को उजागर करती है-जहां कुछ वर्ग ऐश्वर्य में डूबा है, वहीं गरीब तबका रोटी और […]

Read More