Headline

अवैध तरीके से दौड़ रही डग्गामार वाहनों पर चला हंटर

तीन थानों की पुलिस मिलकर 25 वाहनों को किया सीज

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क पर दौड़ रही डग्गामार वाहनों पर नजर रखने के लिए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने खास पहल की है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सड़क पर डग्गामार वाहन दौड़ती दिखी तो सर्किल अधिकारी और जिम्मेदार स्टेशन अफसर होंगे।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का फरमान जारी होते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी के निर्देश पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर बीबीडी व इंस्पेक्टर विभूतिखंड ने गुरुवार को एक बार फिर अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से दौड़ रही डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक चेकिंग अभियान के दौरान कुल 25 अवैध वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान सिलसिलेवार चलेगा और जो भी कानून का उलंघन किया तो उनकी वाहन सीज करने के साथ उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More