ठंड में अपनों का साथ: उतरेठिया व्यापार मंडल ने बांटा प्यार और गर्म कपड़ा

72a19ad7 c48b 4011 b188 00a6a9f7c03f

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। जैसे ही दिसंबर की ठंड ने दस्तक दी, उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को सबसे पहले अपने उन बुजुर्गों की याद आई, जो वृद्धाश्रम में अपनों की उपेक्षा का दर्द लिए जी रहे हैं। मंगलवार को महाबली हनुमान  की कृपा व प्रेरणा से व्यापार मंडल की टीम सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची और वहां रहने वाले हर बुजुर्ग-बुजुर्गिन को गर्म ऊनी कपड़े, ताज़े फल, मिठाइयाँ और ढेर सारा प्यार बांटा। बुजुर्गों की आँखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी। जिन्हें अपने सगे-संबंधियों ने ठुकरा दिया, उन्हें व्यापारियों के इस स्नेह ने जैसे नया परिवार दे दिया। एक बुजुर्ग मां ने हाथ जोड़कर कहा, “बेटा, भगवान तुम्हें सदा सुखी रखे, जब अपने छोड़ गए तो भगवान ने तुम्हें भेज दिया।

अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में यह नेक कार्य वर्षों से जारी है। खिचड़ी, होली, दीपावली हो या सर्दी-गर्मी, हर मौसम में व्यापार मंडल इन बुजुर्गों के साथ खड़ा नजर आता है। इस बार भी महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी आर.के. मिश्रा, बृजपाल सिंह, दिग्विजय सक्सेना, पिंटू कश्यप, शिव शंकर गुप्ता, ट्रायंगल न्यूज़ के राजेश सक्सेना सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे और हर बुजुर्ग से दिल खोलकर आशीर्वाद लिया। ठंड के इस मौसम में कपड़ों से ज्यादा जो गर्माहट बंटी, वह थी अपनापन और सम्मान की।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More