भरी भीड़ के बीच एक युवक ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को जड़ा थप्पड़ 

  • कार्यकर्ताओं ने युवक को दौड़ाकर दबोचा, जमकर की पिटाई 
  • रायबरेली जाते समय स्वागत के दौरान हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। इसे दबंगई कहें या फिर मनबढ़। रायबरेली जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को एक चौराहे पर स्वागत करने के दौरान भरी भीड़ में घुसकर एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। यह माजरा देख वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। खास बात यह है यह घटना पुलिस सुरक्षा के बीच हुई।

इस घटना के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य कहा कि योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार गुंडों और मवालियों को संरक्षण दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कि भीड़ के भीतर घुसकर एक युवक ने पीछे से आकर तमाचा जड़ दिया। मौके पर मौजूद स्वामी के समर्थकों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने पहले युवक को पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More