EXCLUSIVE NEWS: बैंक से कर्ज लेकर कइयों ने गंवा दिया घर-बार

suicide 2 sixteen nine e1717826992306
  • कर्ज के बोझ तले दबे कारोबारियों का घर दुकान और अन्य सामान तक बिक गए फिर भी नहीं मिली राहत
  • कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी प्रकरण हो या फिर चौक निवासी अमित अग्रवाल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बैंकों से कर्ज लेकर जहां अच्छा कारोबार संवारने और चलाने के लिए लिया। कारोबारियों को जमीन से आसमान तक पहुंचाया तो कई ऐसे भी हैं जो एक-एक पैसे को मोहताज हो गए। बैंकों की किस्त समय पर जमा न होने पर कर्ज से बचने के लिए कई कारोबारी घर-परिवार छोड़कर लापता हो गए तो कइयो ने परिवार संग खुदकुशी कर ली। अब इनके घरवाले आंसू बहा रहे हैं।

आलम यह है कि मकान-दुकान तक बिक गई। बच्चों की पढ़ाई भी छुट गई। कर्ज तले डूबे कई घरों में तो फांके तक की नौबत है। चौक क्षेत्र के अशरफाबाद की गलियां ऐसी तमाम जीवंत कहानियों का दर्द समेटे हैं, जो शोभित रस्तोगी की तरह आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

गौर करें तो इससे पहले वर्ष 2013 में चौक क्षेत्र में रहने वाले सर्राफा कारोबारी अमित अग्रवाल भी कर्ज में इस कदर डूबे कि वह अपनी पत्नी अंकिता और दो बच्चों को साथ लेकर लापता हो गए। 15 दिसंबर 2013 को उनकी पत्नी अंकिता व बच्चों के शव उड़ीसा के पूरी क्षेत्र स्थित एक होटल में मिले थे, जबकि अमित अग्रवाल गायब थे और आज तक यह पता नहीं चल पाया है कि अमित अग्रवाल कहां हैं।

कुछ साल पहले की बात करें तो एक दिन में लाखों रुपए के वारे-न्यारे करने की चाहत कुछ कारोबारी व्यापार से जुड़े लोगों को डब्बा कारोबार, एमसीएक्स या सट्टेबाजी की खींच लेती है। इसी तरह कुछ कारोबारी व्यापार बढ़ाने के लिए बैंकों से कर्ज लेकर कारोबार तो किया, लेकिन समय पर किस्त न जमा होने पर वही कारोबारी अर्श से फर्श पर आ गिरा, नतीजतन वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाता है।

उदाहरण के तौर पर गौर करें तो

  • 30 जून 2025 को कर्ज के बोझ तले डूबे चौक के अशरफाबाद निवासी कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी खुद और पत्नी बेटी को जहरीला पदार्थ खाकर और खिलाकर हमेशा के लिए जीवन लीला समाप्त कर ली। कारोबार में घाटा होने पर सिर्फ रस्तोगी ही नहीं इससे पहले कईयो कारोबारियों ने परिवार सहित खुदकुशी कर घर-परिवार को टीस देने के लिए मजबूर कर दिया।
  • वर्ष 2021- मड़ियांव क्षेत्र के अलीगंज सेक्टर क्यू निवासी इलेक्ट्रॉनिक सामानों के कारोबारी मैथ्यू जोसेफ ने पत्नी लूसी मैथ्यू ने कर्ज में डूबने के बाद खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
  • 27 जुलाई 2022- जानकीपुरम निवासी नलकूप विभाग में जेई के पद कार्यरत शैलेन्द्र कुमार ने पत्नी गीता व बेटी प्राची को जहरीला पदार्थ खिलाकर आत्महत्या कर ली।
    वर्ष 2021- मड़ियांव क्षेत्र के फैजुल्लागंज में रहने वाले दंपति ने सूदखोर से परेशान होकर जान दे दी।
  • 9 अक्टूबर 2023- डॉ प्रदीप वर्मा कर्ज से परेशान होकर जान दे दी। यह तो महज बानगी भर है इससे पहले भी कर्ज के बोझ तले डूबे कईयो लोग अपनी जान दे चुके हैं।
Spread the love

Lucknow
Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

BJP की रणनीति पर उठे सवाल, PDA को जगह नहीं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की कवायद या संगठन को मजबूत करने की रणनीति? दीपांशु यादव Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की छह सीटों के लिए घोषित […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More