- सरे शाम युवक को मारी गोली
- कंधे पर गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती
- कौन घटना को दिया अंजाम पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के मौदा गांव में मंगलवार शाम बेखौफ बदमाशों ने सरे शाम 26 वर्षीय आकाश यादव को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए।
ताबड़तोड़ फायरिंग में युवक के कंधे पर गोलियां लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस खतरे से बाहर होने की बात बता रही है।
जानकारी के मुताबिक काकोरी क्षेत्र स्थित मौदा गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश यादव की गांव से कुछ दूरी पर आम की बाग है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम वह अपनी बाग के पास था कि इसी दौरान असलहों से लैस बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। कंधे पर गोली लगने से आकाश जमीन पर गिर पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया। जानकार बताते हैं कि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि एक आम के कारोबारी और आकाश के बीच रूपयों का लेन-देन का मामला होने की बात सामने आ रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बाबत किसी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का बयान नहीं आया था।
