बेरहम दामाद ने सास-ससुर को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

IMG 20250703 WA0010
  • एक बार फिर अपनों के हाथों रिश्तों का कत्ल
  • राजधानी के आलमबाग इलाके में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते जून महीने में राजधानी लखनऊ में हुई कई सनसनीखेज का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब आलमबाग क्षेत्र स्थित गढ़ी कनौरा में बुधवार की रात करीब नौ बजे बेखौफ दामाद अपनी ससुराल की दहलीज पर दाखिल हुआ और चाकू से ताबड़तोड़ वारकर सास-ससुर को मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कातिल दामाद और उसकी पत्नी से कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

घटना को अंजाम देकर भाग रहे हत्यारे दामाद को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल दंपति को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आलमबाग क्षेत्र स्थित गढ़ी कनौरा में 74 वर्षीय डॉक्टर अनन्त राम 72 वर्षीय पत्नी आशा देवी व बेटी पूनम के साथ रहते थे। बताया गया कि अनन्त राम ने अपनी बेटी पूनम का विवाह 10 वर्ष पहले महानगर क्षेत्र स्थित निशातगंज निवासी जगदीश से की थी। विवाह के बाद से ही पूनम और जगदीश के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था। पति की प्रताड़ना से आजिज होकर पूनम अपने माता-पिता के यहां आकर रहने लगी थी।

आरोपी दामाद

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब नौ बजे अनन्त राम का दामाद ससुराल पहुंचा और पत्नी पूनम से बात करने की कोशिश की। पति की प्रताड़ना से खौफजदा पूनम साथ जाने से मना कर दी। बात बढ़ने पर जगदीश ने पूनम को थप्पड़ जड़ दिया। यह देख अनन्त राम और उनकी पत्नी आशा ने दामाद को रोकने लगे कि बौखलाए जगदीश ने पहले से बैग में रखा चाकू निकाल लिया। दंपति जब-तक कुछ समझ पाते कि इससे पहले बेखौफ दामाद जगदीश ने दंपति के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वारकर मौत की नींद सुला दिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर गए। अपने को घिरता देख आरोपी जगदीश भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कातिल दामाद को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक पूनम की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More