बड़े मंगल के भंडारों पर दिखा महंगे सिलेंडर का असर

सिलेंडर
  • जगह जगह लगने वाले भंडारों की संख्या हुई सीमित

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर लगने वाले भंडारों की संख्या काफी सीमित हो गई। गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की वजह से पहले बड़े मंगल पर बीते वर्षों की अपेक्षा भंडारों की संख्या काफी कम दिखाई पड़ी। बड़ी महंगाई के बाद भी चुनिंदा लोगों में भंडारों के माध्यम से प्रसाद का वितरण किया। भंडारों की संख्या कम होने की वजह से लगे भंडारों पर कुछ अधिक ही भीड़ देखने को मिली।

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर राजधानी में जगह जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस बार भंडारों पर बढ़ी महंगाई का असर देखने को मिला। गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की वजह से पहले बड़े मंगल पर भंडारों की संख्या पूर्व के वर्षों के अनुपात में काफी कम दिखाई पड़ी। आशियाना निवासी स्कूल ड्रेस विक्रेता सुरेंद्र खन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष वह पहले बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन करते चकेबा रहे थे। महंगाई की वजह से इस बार पहले की तरह विशाल भंडारा तो हो नहीं पाया। सिर्फ तीन चार घंटे में ही भंडारे को निपटा दिया गया।

ये भी पढ़े

DG जेल के निर्देश सीतापुर जेल अधीक्षक के ठेंगे पर!

आशियाना के सालेहनगर निवासी सतीश कुमार बताते है अखंड रामायण और हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने और कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने की वजह से भंडारा ज्यादा देर तक नहीं चला पाए। उन्होंने बताया कि पूर्व में आशियाना से हुसैनगंज चौराहे तक दर्जनों की संख्या में भंडारे लगते थे। मंहगाई की वजह से इस बार इनकी संख्या सिमट कर पांच छह ही रह गई।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “बड़े मंगल के भंडारों पर दिखा महंगे सिलेंडर का असर”

Comments are closed.

Tensiun intra Stat Ünì e Israel
homeslider International

अमेरिका-ईरान डील 2026: क्या मध्य पूर्व में खत्म होगा वर्षों पुराना तनाव?

Tensiun intra Stat Ünì e Israel : अमेरिका और ईरान के बीच हुए नए समझौते के बाद क्षेत्रीय हालात में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने स्पष्ट किया है कि उसके युद्धपोत अभी भी क्षेत्र में तैनात रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समझौते की सभी शर्तों […]

Spread the love
Read More
Moscow Black Rain
homeslider International

Moscow Black Rain: ड्रोन हमले के बाद मॉस्को में बरसे काले तैलीय कण, लोगों में बढ़ी चिंता

Moscow Black Rain : रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस बार वजह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि एक ऐसी घटना है जिसने आम लोगों को हैरान कर दिया। रूस की राजधानी मॉस्को में कथित तौर पर “काली बारिश” देखने को मिली, जिसके […]

Spread the love
Read More
Telegram Ban India :
homeslider National

Telegram Ban India: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी, बैन रहेगा जारी

Telegram Ban India : दिल्ली हाईकोर्ट ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को बड़ी राहत देने से इनकार करते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने केंद्र सरकार के उस आदेश को बरकरार रखा है जिसके तहत टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। कोर्ट के फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि […]

Spread the love
Read More