लखनऊ में दर्दनाक हादसा: बुझ गए दो घरों के चिराग

images 13
  • सई नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत
  • मोहनलालगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में गुरुवार को सई नदी नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में गोताखोरों की मदद दोनों को नदी से बाहर निकलवाया, लेकिन इससे पहले दोनों युवकों की सांसें थम चुकी थी। दोनों युवकों की पहचान उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित जबरेला गांव निवासी 15 वर्षीय आदर्श उर्फ रौनक पुत्र गोविंद प्रसाद लोधी व दूसरे की पहचान जबरेला गांव निवासी 15 वर्षीय शिव पुत्र लाला के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

,,,,पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

बताते चलें कि उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित जबरेला गांव निवासी आदर्श उर्फ रौनक व शिव बुधवार को घर से निकले थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की सफलता न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
घरवाले खोजबीन में जुटे थे कि इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि गुरुवार सुबह मोहनलालगंज क्षेत्र में दो युवकों का शव सई नदी में उतराता मिला है।
बताया जा रहा है कि यह खबर सुनते ही परिजन आनन-फानन में नदी के पास पहुंचे और शवों की पहचान आदर्श व शिव के रूप में की।
पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों युवक सई नदी में नहाने गए और नहाते समय डूबकर मौत हो गई।

,,, दोनों के घर में मचा कोहराम,,,

बताया जा रहा है कि जैसे ही घरवालों को इसकी सूचना मिली कि मानों उनके घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।

बेटों की दशा देख परिजनों के होश उड़ गए।

काफी तलाश के बाद गुरुवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More