रघुवंशी हत्याकांड – आखिर किस पर भरोसा करे कोई: गैरों से ज्यादा अपनों से डर

आपराधिक मानसिकता वाली सोनम निकली पति की कातिल, सात फेरे लेकर राजा के साथ ज़िन्दगी बिताने की खाई थी कसम और प्रेमी की चाहत में बन गई बेवफा

लखनऊ। राजा रघुवंशी की शादी घरवालों ने सोनम से तय की और बीती 11 मई को दोनों घरवालों की रजामंदी से धूमधाम से शादी हुई। चारों ओर खुशियां ही खुशियां दिख रही थी। शादी में आए करीबी रिश्तेदार राजा रघुवंशी और सोनम को आशीर्वाद दिया इस दौरान राजा रघुवंशी और सोनम खुश नजर आ रहे थे, लेकिन राजा और उसके घरवालों को जरा भी आभास नहीं था कि जिस बहू को हंसी-खुशी से विदा कराकर घर की दहलीज पर ले जा रहे हैं वह दुल्हन नहीं, बल्कि एक जहरीली नागिन की तरह साबित होगी। यही हुआ 23 मई को राजा और सोनम इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय निकले। सोनम के साथ राजा बेहद खुश था, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि सोनम के साथ सात फेरे लेकर शादी रचाया वह उसके सिर पर काल बनकर मंडरा रही है यही हुआ सोनम अपने प्रेमी सहित चार लोगों के साथ मिलकर अपने ही सामने राजा रघुवंशी को शिलांग में बेरहमी से कत्ल करवा दी और उसके बाद वह लापता हो गई।

कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि अपराधी अपराध तो करता है, लेकिन मौक – ए – वारदात पर कोई न कोई सबूत जरूर छोड़ जाता है।
घटना के 17 दिन बाद सोनम यूपी के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से दबोच ली गई। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद अदालत में पेश किया। पुलिस ने 24 वर्षीय सोनम सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का राजफाश किया तो हर कोई दंग रह गया कि अरे … यह तो दुल्हन नहीं एक हत्यारन निकली। कारोबारी राजा की लाश दो जून को एक गहरी खाई में मिली थी। बेटे की हत्या किए जाने की खबर मिलते ही मानो घरवालों में कोहराम मच गया।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर किस पर कोई भरोसा करे जब अपने ही अपनों के कातिल बन रहे हैं।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More