संवेदनशीलता और शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

images 1
  • जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 250 लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, जन समस्याओं के निराकरण में न हो तनिक भी लापरवाही

गोरखपुर, 27 मई। सोमवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए। इसमें तनिक भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 250 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।

सीएम ने अफसरों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बच्चों को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस दौरान अपनी मां के साथ आई बच्ची समस्या समाधान के लिए सीएम से मिले आत्मीय भरोसे पर कृतज्ञता व्यक्त करने को खड़ी हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसके माथे पर हाथ फेरकर आशीर्वाद देकर यह भाव प्रकट किया कि उनके शासन में किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Spread the love

Uttar Pradesh

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दर्जनों स्कूलों व प्रतिष्ठानों में किया ध्वजारोहण

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्र-प्रेम का उत्साह देखने को मिला। Rishi Tripathi Flag Hoisting : क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और लोगों […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More