कलंक: बेटी ही निकली मां की कातिल, प्रेमी संग गिरफ्तार

प्रेम में रोड़ा बनने पर दिया घटना को अंजाम  

लखनऊ। आखिर कोई किस पर भरोसा करे। ऊषा सिंह जिस इकलौती बेटी को पाल-पोस कर बड़ा करने के साथ उस पर जान छिड़कती वही कलयुगी नाबालिग बेटी अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर मां को मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस ने महज़ तीन घंटे के भीतर इस घटना का राजफाश कर दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चिनहट क्षेत्र स्थित सेमरा गांव निवासी 40 वर्षीय ऊषा सिंह की रविवार सुबह तड़के बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस अफसरों ने गहनता से जांच पड़ताल की तो हत्या करने का शक करीबियों पर ही गहराया। तभी से पुलिस उन संदिग्धों पर नजर डालें हुई थी। डीसीपी पूर्वी शशांक के मुताबिक संदेह के आधार पर जब मृतका की नाबालिग बेटी से पुलिस की टीमें पूछताछ शुरू की तो सवाल के जवाब में उसकी कई बातें विरोधाभास निकली। पुलिस टीम थोड़ी और कसरत से पूछा वह टूट गई और अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि वह अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

भारत का 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल करेगा पाकिस्तान को बेनकाब…

पुलिस ने दोनों को पकड़ा और सलाखों के पीछे भेज दिया।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पूछताछ में ऊषा सिंह की नाबालिग बेटी ने बताया कि वर्ष 24 में नाबालिग लड़के के साथ कहीं चली गई थी। इस मामले में ऊषा सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद दोनों की नजदीकियां कम होने के बजाए बढ़ती गई जिसका ऊषा सिंह विरोध करतीं थीं।
बताया जा रहा है कि इसी के तहत दोनों ने ऊषा सिंह को हमेशा के रास्ते से हटाने की योजना बनाई और रविवार सुबह तड़के करीब तीन बजे दोनों ने पहले गला दबाकर मारा फिर शीशे से गला रेत कर मौत की नींद सुला दिया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बेंगलुरु भागने की फिराक में थे कि पुलिस टीम ने उन्हें दबोचकर घटना का महज़ तीन घंटे के भीतर राजफाश कर दिया।

चिनहट क्षेत्र के सेमरा गांव में हुई घटना का मामला

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More