पहलगाम:भारत का 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल करेगा पाकिस्तान को बेनकाब…

पहलगाम

पहलगाम में हुये आतंकी हमले के जवाब में भारत ने सिर्फ़ हथियार नहीं उठाये, अब शब्दों और सच्चाई के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी मोर्चा खोल दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत सरका सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल  दुनिया के विभिन्न देशों में भेज रही है, ताकि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब किया जा सके।

इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को एक टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। थरूर ने इसे “देशसेवा का सम्मान” बताते हुये खुशी जताई है। थरूर ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुये लिखा कि “भारत सरकार ने हालिया घटनाओं पर देश का पक्ष रखने के लिए पांच प्रमुख देशों की यात्रा के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का जो न्योता मुझे दिया है, उससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जब बात देशहित की हो और मेरी सेवाओं की जरूरत हो, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। जय हिंद!”

कहानी में नया मोड़

कांग्रेस का दावा है कि थरूर उनके द्वारा सुझाए गए चार नामों में शामिल नहीं थे। राहुल गांधी ने आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम दिये थे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर सरकार से “परामर्श के बिना चयन” पर सवाल उठाया। वहीं, भाजपा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर सुरक्षा और राष्ट्रहित के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

नेतृत्व करने वाले प्रमुख चेहरे
रविशंकर प्रसाद (भाजपा)गांधी
बैजयंत पांडा (भाजपा)
शशि थरूर (कांग्रेस)
संजय झा (जदयू)
कनीमोझी (DMK)
सुप्रिया सुले (NCP)
श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)

Spread the love

National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More
National

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पति के पर्सनल लोन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पति द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण की अदायगी के लिए उसकी पत्नी या विधवा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उस रवैये पर […]

Spread the love
Read More
National Rajasthan

सीकर की भूमिजा को PM मोदी का थैंक्स लेटर, भेजी थी हाथ से बनी राखी

Bhumija Jain: राजस्थान के सीकर की 11 वर्षीय भूमिजा जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कक्षा छठी में पढ़ने वाली भूमिजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धन्यवाद पत्र मिला है। भूमिजा वर्ष 2021 से लगातार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई हुई राखी भेजती आ रही हैं। इस […]

Spread the love
Read More