सड़क सुरक्षा के दावे फेल: खिलौना बनी ज़िन्दगी

सड़क हादसों में आए दिन जा रही हैं जानें

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के अलावा अन्य राज्यों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारों ने अनगिनत योजनाएं शुरू की, लेकिन योजनाओं की लेट-लतीफी, अव्यवस्था, सड़क पर वाहनों की बढ़ती भीड़ और बेतरतीब रफ्तार ने जिन्दगी को खिलौना बना दिया है। आए दिन किसी न किसी राज्य के जिलों में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में गिरावट नहीं, बल्कि इजाफा होता नजर आ रहा है।

तीन दिन पहले राजस्थान राज्य के जयपुर के मनोहरपुर दौसा हाईवे पर राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित मुसाहिबगंज निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर 32 वर्षीय अभिषेक सिंह, उनकी 30 वर्षीय पत्नी प्रियांशी छह माह की बेटी श्री, 65 वर्षीय पिता सत्यप्रकाश व 63 वर्षीय उनकी मां रमादेवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह परिवार के साथ कार में सवार होकर सभी लोग खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रेलर से कार की टक्कर हो गई और दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में जा गिरी।

एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि इसी मंगलवार को बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र में टेपों और डबल डेकर बस की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क पर चलने वाले अधिकतर लोग कामकाजी होते हैं और उन पर बहुत जिम्मेदारियां होती हैं। उनके न होने का दंश घर-परिवार तो भुगतता ही है, समाज को भी अपूर्णीय क्षति होती है। साल-दो साल के आंकड़ों पर गौर करें तो लगातार सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़ी है। इन हादसों के लिए संबंधित विभाग या फिर पुलिस की कहीं न कहीं बेहद लापरवाही नजर आ रही है। तीन दिन के भीतर जिस तरह से एक दर्जन से हुई मौतों से लोगबाग डर महसूस कर रहे हैं।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More