कई राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, जानें आज का राशिफल व पंचांग (15 अप्रैल, 2025)

कई राशियों को सावधान रहने का ईशारा कर रहे हैं सितारें

इन राशियों के लिए भी आएगी खुशखबरी, जानें कौन हैं वो राशियां

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

15 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज।

15 अप्रैल 2025 : विश्व कला दिवस आज।

16 अप्रैल 2025 : संकष्ट चतुर्थी व्रत कल।

आज का राशिफल- 15 अप्रेल, 2025, मंगलवार

मेष राशि: अपने आप पर विश्वास रखें। दूसरों के भरोसे में ना रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यय बढ़ेंगे।

वृषभ राशि: अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख संभव है।

मिथुन राशि: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।

कर्क राशि: आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

कन्या राशि: अपने पराये में फर्क समझें। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

तुला राशि: कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि: सोच से हट कर कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

धनु राशि: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

मकर राशि: दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्टबल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

कुंभ राशि: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

मीन राशि: समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

आज का पंचांग- 15 अप्रैल 2025, मंगलवार

तिथि   द्वितीया  10:58 AM

अगले दिन

नक्षत्र  विशाखा  03:10 AM

करण      गर,    10:58 AM,

अगले दिन

वणिज    00:10 AM

पक्ष      कृष्ण

योग     सिद्धि    11:31 PM

वार       मंगलवार

सूर्योदय           05:56 AM

सूर्यास्त           06:46 PM

चन्द्रमा  तुला    08:27 PM

राहुकाल  03:34 – 05:10 PM

विक्रमी संवत्  2082

शक सम्वत  1947 ( विश्वावसु )

मास अमांत      चैत्र

मास पूर्णिमांत   वैशाख

शुभ मुहूर्त

अभीजित  11:55 – 12:47 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology homeslider

आज का राशिफल:किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें रहना होगा सावधान

आज शुक्रवार का दिन है, जो सुख और वैभव की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। ग्रहों की चाल के अनुसार, आज कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर दस्तक दे रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आपकी राशि का हाल। राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज का दिन […]

Read More
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल का असर: जानें आज किसकी चमकेगी किस्मत

आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज का दिन खास रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। लेकिन निवेश करने […]

Read More
Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। राजेन्द्र गुप्ता मेष: आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। जांच कराएं और डॉक्टर से […]

Read More