सोनौली कस्बे में स्थित बेकरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Untitled 4 copy 24

सोनौली कस्बे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: सोनौली कस्बे के SSB रोड पर स्थित ‘मां वैष्णो बेकर्स एंड गिफ्ट कॉर्नर’ में आज सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह दुकान से अचानक धुआं उठता देखा गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी और उसने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाया और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखे सजावटी सामान, अन्य कीमती वस्तुएं और सीसीटीवी कैमरे समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के मालिक सनी गुप्ता, जो नौतनवां के छपवा के निवासी हैं, रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे।

सुबह हुए इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवां के विधायक ऋषि त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदार सनी गुप्ता से मुलाकात की। विधायक ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और वह स्वयं पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

READ MORE

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

New Delhi
homeslider Politics

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Spread the love
Read More