यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी: आतंक का पर्याय ढाई लाख का ईनामी बदमाश अनुज कनौजिया पुलिस मुठभेड़ में ढेर

  • UP STF के DSP डीके शाही गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
  • झारखंड के जमशेदपुर में हुई मुठभेड़, ADG STF ने स्वयं दी जानकारी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। फरवरी 2024 के बजट सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया पर गरजे थे, लेकिन तब से लेकर आज तक वो उन पर मौत बनकर बरस रहे हैं। ताजा मामला मुख्तार अंसारी के सबसे खास शूटर से जुड़ा हुआ है। काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों में आतंक का पर्याय बने कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया को यूपी पुलिस, स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

बताया जा रहा है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कहीं जा रहा अनुज कनौजिया की जमशेदपुर जिले में यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के बीच खुद को घिरता देख खूंखार इनामी कन्नौजिया पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनुज कनौजिया वहीं ढेर हो गया। वहीं इस मुठभेड़ में टीम की अगुवाई कर रहे DSP डीके शाही गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अनुज कनौजिया किसी समय मुख्तार अंसारी का शूटर था और उसकी गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक वह मुख्तार अंसरी गैंग के लिए शूटर्स की भर्ती और हत्याओं की साजिश रचने का काम करता था।

पुलिस ने मौके से हथियार  अन्य सामान बरामद किया है।  इस पूरे मामले की जानकारी यूपी STF के अफसर अमिताभ यश ने दी। उन्होंने बताया कि अनुज कनौजिया पर कुल 23 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, अनुज कनौजिया हत्या, लूट समेत कई संगीन अपराधों में लिप्त था. उस पर 23 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह काफी समय से फरार चल रहा था।  जिसके चलते यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। वहीं इस मुठभेड़ में टीम की अगुवाई कर रहे STF के DSP डीके शाही गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यूपी STF के मुखिया अमिताभ यश कहते हैं कि झारखंड के जमशेदपुर में हुई मुठभेड़ में यूपी STF के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही को गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उन पर नजरें जमाए हुई है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More