माझा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा इलाका

  • मालिक सहित दो की मौत, एक घायल
  • बरेली जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित घनी आबादी के बीच चल रही माझा फैक्ट्री में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ। एक के बाद एक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री की छत क्षतिग्रस्त होने के साथ दो लोगों के अंग उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में अतीक रजा खां की माझा बनाने की फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह कारीगर वहां काम कर रहे थे कि इसी दौरान फैक्ट्री में रखे पोटाश में आग लग गई और देखते ही देखते फैक्ट्री में आग के साथ एक के बाद एक धमाका होने लगा। बताया जा रहा है कि इस धमाके की चपेट में आकर फैक्ट्री मालिक अतीक रजा खां व 24 वर्षीय कारीगर सरताज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फैजान नाम का युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड कर्मियों के आग बुझाने की कोशिश में जुटी, लेकिन इससे पहले दो लोगों की सांसें थम चुकी थी। धमाके से पूरे बाकरगंज में भगदड़ मच गई और स्थानीय लोग फैक्ट्री के पास पहुंचे। वहां चारों ओर धुआं ही धुआं था। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More