अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस भ्रम में केरोसिन पीला दिया कि वह बिलकुल ठीक हो जाएगी। हालत ये हुयी कि धीरे धीरे माँ की तबियत बिगड़ती चली गयी और अंत में एक हफ्ते के अंदर ही उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मंगला बामनेरे था और वह गृहणी थी। और उनका बेटा उमेश बामनेरे कबाड़ का काम करता था। 28 जनवरी को मंगला को लकवा मार गया था। उमेश को किसी ने बताया कि केरोसिन पिलाने से लकवा ठीक हो जाता है, इस भ्रम में आकर उसने अपनी मां को केरोसिन पिला दिया।

केरोसिन पिलाने के बाद मंगला की हालत बिगड़ने लगी। उमेश उन्हें एक निजी अस्पताल ले गया, जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में एक हफ्ते के इलाज के बाद सोमवार को मंगला की मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगला के बयान दर्ज किए। मंगला के बयान के आधार पर कमला नगर पुलिस ने उमेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास के खतरों को उजागर करती है। जानकारी के अभाव में लिए गए इस गलत फैसले ने एक परिवार को तबाह कर दिया है। (BNE )

homeslider Madhya Pradesh

खंडवा में किन्नर गुरु सितारा ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला ‘सीता’  शहर में चर्चा तेज

नया लुक डेस्क खंडवा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नर समाज की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नया नाम “सीता” दिया गया। नया […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh

“अगर न्याय नहीं मिला तो रोजनामचे को ही मेरा सुसाइड नोट माना जाय,”

भोपाल में सब इंसपेक्टर ने पुलिस अधीक्षक पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप SP के खिलाफ ही रोजनामचे में डाल दी SI ने रिपोर्ट, नया लुक ब्यूरो मध्यप्रदेश के भोपाल देहात पुलिस महकमे में एक गंभीर विवाद सामने आया है। सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) केसी यादव ने भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक […]

Read More
Madhya Pradesh

डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर जा पलटी कार, भिंड में दर्दनाक हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

भिण्ड : जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यादव नगर इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पलटी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर […]

Read More