विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में रविवार 76 वीं वर्षगांठ पर गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्कूल के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया और पूरे चिनहट कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। चिनहट के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान कालेज की प्रबंधिका ने झंडारोहण किया।

ये भी पढ़ें

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस स्कूल के बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकालकर चिनहट बाजार होते हुए कोतवाली परिसर जाने के बाद स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों में गणतंत्र दिवस का जोश देखने लायक था। वहीं भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। स्कूल की छात्राओं देशभक्ति गीत सुनाया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधिका ने कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी। इस मौके अध्यापक राम तिलक यादव, कल्लू, पंकज के अलावा इरम सहित कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं ।

ये भी पढ़ें

मानस गार्डन कॉलोनी में भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, हुई एक खास बात…

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More