मेरठ: मासूम सहित पांच लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला इनामी कातिल पुलिस मुठभेड़ में ढेर

  • वारदात को अंजाम देने के बाद चल रहा था फरार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों लिसाड़ी गेट पास मासूम सहित पांच लोगों की हत्या करने वाले वाले पचास हजार रुपए के इनामी बदमाश नईम को मेरठ पुलिस ने शनिवार सुबह तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। पांच लोगों की जान लेने वाला खूनी नईम काफी दिनों से फरार चल था।

मेरठ पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना इलाके में पांच हत्या के आरोपी बदमाश नईम को मुठभेड़ में मार गिराया है। शनिवार सुबह तड़के तीन बजे लिसाड़ी गेट थाना इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने नईम पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

बताया जा रहा है कि इस नईम ने अपने सौतेले भाई राजमिस्त्री मोईन, पत्नी आसमा और उनकी तीन बेटियों की हत्या का मुख्य आरोपी था। अन्य राज्यों में भी नईम पर हत्या के मुकदमे दर्ज थे। लगातार मेरठ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी बदमाश नईम समर गार्डन इलाके में दिखा है।

इस पर पुलिस ने जाल बिछाया। जब पुलिस ने नईम को घेर लिया तो आरोपी नईम ने भागने का प्रयास किया। इस पर नईम ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से नईम घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने नईम को मृत घोषित कर दिया।

मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की हत्या

सनद रहे कि मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमा (45) और उनकी तीन बेटियां अफ्सा (8), अजीजा (4) और अदीबा (1) की पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। नौ जनवरी की रात मोईनुद्दीन के दो भाई वहां पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। बेड के पास मोईन और बेड के अंदर बॉक्स में उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के खून से लथपथ शव मिले थे।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More