विदेश मंत्रालय ने टेक हब में आयोजित किया टेक्नोलॉजी डायलॉग

शाश्वत तिवारी

बेंगलुरु। विदेश मंत्रालय की ओर से 24-25 जनवरी को टेक हब बेंगलुरु में प्रौद्योगिकी संवाद (टेक्नोलॉजी डायलॉग) का आयोजन किया जा रहा है। यह अपनी तरह का पहला ट्रैक 1.5 डायलॉग है, जो टेक पॉलिसी और साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयोजित किया जा रहा है, जोकि महत्वपूर्ण उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा को बढ़ावा देगा। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय और यहां स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें तकनीक से जुड़े देश-दुनिया के कई दिग्गज शामिल होंगे। संवाद के उद्घाटन संस्करण का विषय ‘प्रौद्योगिकी कूटनीति में नए मोर्चे तलाशना’ था। इसके अलावा उद्घाटन सत्र में ‘भारत के अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी जुड़ाव ढांचे’ पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

यह विशेष मंच सरकार, उद्योग, शिक्षा और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के विचारकों को एक साथ लाएगा, ताकि महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की जा सके और उसे आकार दिया जा सके। इस दौरान क्वांटम प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और बायोइकोनॉमी के क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा संवाद के दौरान वरिष्ठ नीति निर्माता, उद्योग के नेता, वैज्ञानिक एवं विद्वान प्रौद्योगिकी क्षेत्र से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे, जिसमें भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी भागीदारी, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर रणनीतिक साझेदारी का लाभ उठाना, क्वांटम एडवांसमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष तथा जैव अर्थव्यवस्था में विकास पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है।

इवेंट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह संवाद ग्लोबल लीडरशिप स्तर के शिखर सम्मेलनों जैसे कि जी20, जीपीएआई और आई-सीईटी में देखे गए बढ़ते ट्रेंड पर आधारित होगा, जो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंचों और द्विपक्षीय जुड़ावों के एजेंडे पर प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को उजागर करते हैं। माना जा रहा है कि यह मंच दुनिया को भारत की संपन्न तकनीक और साइंस इकोसिस्टम के साथ गहन सहयोग तलाशने के मौके प्रदान करेगा।

Business Technology

AI समिट इंडिया 2026 लाइव अपडेट्स: हेल्थकेयर सेक्टर में आज हो सकते हैं बड़े ऐलान

भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में आयोजित AI Summit India 2026 का आयोजन हुआ। यह समिट एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और भविष््य की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसमें दुनियाभर की टॉप ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लीडर्स और अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिकल लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह पहली बार है जब […]

Read More
homeslider Science & Tech Technology

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘AI फेस्ट – 2026’ रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़/भारत । युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। […]

Read More
Crime News homeslider National Technology

क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

अब इंसान स्मार्ट हो या न हो, उसका फोन जरूर स्मार्ट होगा। जाहिर है आप अपने स्मार्ट फोन से लगाव भी रखते होंगे। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि आपके स्मार्ट फोन पर किसी ‘और’ की बुरी नजरें भी जमी हुई हैं। वह आपके निजी डाटा के साथ-साथ आपकी कई निजी जानकारियां चुराने की […]

Read More