सड़क हादसे में दो बहनों समेत तीन की मौत, शादी वाले घर में मातम

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें और एक 15 वर्षीय छात्रा शामिल हैं। हादसों से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पहला हादसा गोरखपुर रोड पर हनुमानगढ़ी चौराहे के पास हुआ। सोनबरसा गांव की मुरैशा (32) और उनकी बड़ी बहन रइसा (36) छह माह की बच्ची हुश्नआरा का इलाज कराकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर कार चालक फरार हो गया।

इलाज के दौरान मुरैशा की मौत हो गई, जबकि रइसा ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मुरैशा शादी में शामिल होने अपनी बहन के घर आई थीं। रइसा के भतीजे की शादी 1 फरवरी को होनी थी। हादसे से शादी वाले घर में मातम छा गया। दूसरा हादसा फरेंदा रोड पर महुअवा गांव के पास हुआ। पिपरदेउरा निवासी 15 वर्षीय छात्रा रोशनी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल रोशनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्राली को जब्त कर लिया है। तेज रफ्तार कार की पहचान कर ली गई है। दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More