साइबर अपराध पर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आज

  • गाँधी प्रतिमा पर होगा कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। उप्र स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ के छात्र-छात्राओं द्वारा साइबर अपराधों के सम्बन्ध में आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कल (गुरुवार) को सायं हजरतगंज, जी.पी.ओ. (अटल चौक के पास) के सामने महात्मा गॉधी  की मूर्ति के समक्ष लघु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जायेगा।

संस्थान के अपर निदेशक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि नुक्कड़ नाटक संस्थापक निदेशक डॉ० जी.के. गोस्वामी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में साइबर फ्रॉड की घटनाओं से निपटने एवं जन-जगरूकता के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, सतर्कता एवं उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड तथा विशिष्ट अतिथि मण्डलायुक्त रोशन जैकब एवं जिलाधिकारी, लखनऊ विशाख होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी।

मल्होत्रा ने बताया कि वर्तमान समय में जागरूकता के अभाव में आम जनमानस के साथ साइबर ठगी की घटनाएं हो जाती है। लोग साइबर ठगों के झाँसे में आकर अपने मोबाइल का ओटीपी तक साझा कर देते हैं, जिससे उनके बैंक के खातों से पैसे निकल जाते है, जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास होता है। नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम जन-जन को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक कर सकें, ताकि उनके साथ भविष्य में इस तरह का कोई घटना सामने आए तो वह सतर्क होकर अपना बचाव कर सकें।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार नया लुक संवाददाता लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

लखनऊ/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ग्रामीण विकास के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार “विकसित भारत” की बात करती है तो देश को यह जानने का अधिकार है कि उसके विजन में गांवों की जगह […]

Read More