पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत

  • मौत होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर
  • शामली जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में बिडौली मार्ग पर पुलिस और कुख्यात बदमाशों से हुई मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर सुनील कुमार की इलाज के दौरान बुधवार गुरू ग्राम के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों की गोलीबारी में इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पेट में तीन गोलियां लगी थी जो फेफड़े से पार हो गई थी। बहादुर इंस्पेक्टर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।‌ सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सनद रहे कि सोमवार की देर रात राज्य की एसटीएफ ने कुख्यात मुस्तफा गिरोह के सरगना एक लाख रुपए के इनामी बदमाश अरशद निवासी सहारनपुर सहित चार बदमाशों सोनीपत हरियाणा निवासी मंजीत दहिया, करनाल हरियाणा निवासी सतीश व करनाल हरियाणा निवासी मनवीर को मार गिराया था। इस टीम की अगुवाई कर रहे एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार के सीने में तीन गोलियां धंस गई थी। घायल इंस्पेक्टर सुनील कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए पुलिस अफसरों ने अस्पताल भिजवाया जहां बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एडीजी मेरठ डीके ठाकुर के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More