बेशर्मी की हद पारः… जब प्रेिंसिपल ने ही उतरवा दी छात्राओं की शर्ट, मचा बवाल

  • धनबाद में प्रिंसिपल ने छात्राओं की उतरवा दी शर्ट,
  • अभिभावकों में आक्रोश,
  • सड़क पर उतरे राजनीतिक दल,
  • लीगल ऑथोरिटी ने दिए जांच के आदेश,,
  • प्रिंसिपल का कमरा सील,

रंजन कुमार सिंह

रांची/ धनबाद । झारखंड में धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मल स्कूल में हुई घटना ने अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं की शर्ट उतरवा दी और उन्हें बिना शर्ट के ब्लेजर में घर भेजा। अब इस मामले में झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वत: संज्ञान लिया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच प्रिंसिपल सिस्टर देवश्री के कमरे को सील कर दिया गया है।

स्कूल और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखकर स्कूल और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। उत्तम मुखर्जी के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी की टीम मामले की जांच करेगी और उन्होंने डीएसई से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

शर्ट पर ऑटोग्राफ दे रहीं थीं छात्राएं

दरअसल, यह घटना बीते नौ जनवरी की है। धनबाद के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्राएं प्री बोर्ड के आखिरी पेपर के दिन पेन डे मना रही थीं। छात्राएं अपनी सहेलियों को शुभकामनाएं दे रही थीं और शर्ट पर ऑटोग्राफ दे रही थीं, ताकि ये अच्छी यादें सहेज सकें। छात्राओं का यह जश्न स्कूल की प्रिंसिपल को पसंद नहीं आया और वह इससे नाराज हो गईं।

CCTV में कैद हुई घटना

इसके बाद करीब 80 छात्राओं से जबरन शर्ट उतरवा दी। छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेजर में घर भेज दिया गया। छात्राएं रोती रहीं, लेकिन स्कूल प्रबंधन पर इसका कोई असर नहीं हुआ।  बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रबंधन ने नहीं सुनी। यह घटना CCTV में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूल में हुई इस घटना को लेकर छात्राओं के अभिभावक भड़क गए। नाराज अभिभावकों ने धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा से मुलाकात की। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की इस हरकत से छात्राएं मानसिक तनाव में हैं। उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो सकती है। अभिभावक बच्चियों को समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने सवाल किया कि अगर इन लड़कियों में से कोई अपनी जान को खतरे में डालती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? सोशल मीडिया पर भी लोग स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल पर सवाल उठा रहे हैं।

जांच के लिए स्कूल पहुंचे SDM राजेश कुमार, शिक्षा विभाग के अफसर।

इसके अलावा झारखंड अभिभावक संघ ने इस घटना के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को एक पत्र लिखकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसमें कहा गया है कि झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने धनबाद के इस स्कूल में छात्राओं के साथ हुई घटना की घोर निंदा की है. यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। अब इधर कार्मल स्कूल डिगावाडीह में स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं के कपड़े उत्तरवाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर शनिवार की शाम दर्जनों महिलाओं और युवाओं ने लोदना मोड़ में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भाजपा के तत्वावधान में कार्मेल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर देवश्री का पुतला फूंका। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को रोकने तथा स्कूल प्रबंधन पर जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि प्राचार्या के कृत्य ने छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। मौके पर भाजपा नेत्री बाबी पांडेय, रीता चौधरी, सरिता सिंह, ममता देवी, ममता सिंह, नागेंद्र सिंह, डीसु रवानी आदि थे।

एसडीएम ने देखे सीसीटीवी फुटेज

कार्मल स्कूल डिगवाडीह में छात्राओं की शर्ट उतरवा देने के मामले में एसडीएम राजेश कुमार अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे। कहा कि अभी जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद कुछ कह सकेंगे। सोमवार को अभिभावकों के सामने भी इसे देखेंगे। इस मामले की रिपोर्ट डीसी को सौंपेंगे। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अलका रानी, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष कुमार सत्यम आदि मौजूद थे।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More