अमेरिका में भारतीय नागरिक ने माना बाल यौन शोषण सामग्री रखने का गुनाह, हो सकती है 20 साल की सजा

नई दिल्ली। अमेरिका में भारत के एक नागरिक अब्दुल रऊफ शेख ने बाल यौन शोषण सामग्री रखने के आरोप स्वीकार कर लिए हैं। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने जानकारी दी कि शेख को अधिकतम 20 साल की जेल और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अब्दुल रऊफ शेख पहले ‘कार्निवल क्रूज लाइन्स’ में कार्यरत था।

अमेरिकी आंतरिक सुरक्षा विभाग के एजेंटों ने न्यू ऑरलीन्स के एराटो स्ट्रीट क्रूज टर्मिनल पर तलाशी के दौरान उसके पास बाल यौन शोषण सामग्री बरामद की थी। इस घटना के बाद जुलाई 2024 में शेख को गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में 16 अप्रैल 2025 को न्यू ऑरलीन्स की अदालत में सजा सुनाई जाएगी। इस गंभीर मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा को जन्म दिया है, और बाल सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग को फिर से उजागर किया है। (BNE)

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More