डबल बेड के बॉक्स में मिले पॉच शव, परिचित ने दिया घटना को अंजाम

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के सोहेल गार्डन इलाके में गुरुवार शाम को पुलिस को एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में मिले है। घटना स्थल और परिस्थिति को देखते हुए  शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। थाना लिसाड़ी गेट के पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मकान में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव बरामद हुए।पुलिस के अनुसार, मकान के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था।

इस हादसे के मामले में जिला के कप्तान डॉक्टर विपिन टाडा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या किसी भारी वस्तु से प्रहार कर की गई है। एसएसपी ताडा ने कहा कि जिस तरह मकान पर बाहर से ताला लगाया गया है, उससे यह अंदेशा होता है कि हमलावर परिवार का परिचित हो सकता है और उसने संभवतः किसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जांच के लिए अपराध शाखा, फोरेंसिक टीम और श्वान दस्ते को मौके पर बुलाया गया है।

मृतकों की पहचान मोइन, उनकी पत्नी असमा और उनके तीन बच्चों- अफ्सा आठ, अजीजा चार और अदीबा एक के रूप में हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक, बच्चों के शव बेड के बॉक्स में बोरे में बंद मिले, जबकि दंपति के शव जमीन पर पड़े थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना का पता तब चला जब मोइन का भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ उससे मिलने आया। उन्होंने मकान पर बाहर से ताला लगा देखा और जबरदस्ती ताला तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश किया।(BNE )

Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More