शुक्रवार के दिन इन दो राशियों को मिल रहा है व्यापार में सफलता

Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर अपने करियर में प्रगति करना चाहेगा। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको आज बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। व्यावसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है।

वृषभ : आज अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है। और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन : आज परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो कि लाभप्रद रहेगा। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे।

कर्क : आज मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पडऩे की बजाय विवादों से दूर ही रहें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है।

स्कन्द षष्ठी आज है, जानिए शुभ मुहूर्त और तिथि व लाभ…

सिंह : आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है।

कन्या : आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लडऩे में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे।

तुला : आज आपसे कोई मिलने आएगा। अपनी सेहत और आराम का खास ध्यान रखें। जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। आर्थिक रुप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रूप से उद्वेगरहित रहेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक :  आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइएगा।

अजब बिहार और गजब खबर… स्टेशन पर पति और तीन बच्चों को छोड़ा, प्रेमी के साथ फुर्र…

धनु : आज आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा। बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा।

मकर : आज आर्थिक कार्य आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहिएगा। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है।

कुम्भ : आज आपका यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचाएंगी। वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यावसायिक जिंदगी में क्या चल रहा है।

मीन : आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं। आपका भाग्य आपके साथ है, इसलिए जीतने का अ’छा मौका आपके पास रहेगा। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आज दूर की यात्रा करने से बचें।

 

Astrology homeslider

आज का राशिफल: सफलता, धन लाभ और नए अवसरों का दिन-जानिए सभी 12 राशियों का हाल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More