पेपर लीक मामले में फंस सकते हैं सुभासपा विधायक

अजय कुमार

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के जखनिया विधान सभा क्षेत्र के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम के पेपर लीक कराने के आरोपों से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कांगे्रस और अन्य विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। हालांकि बेदीराम और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। वह मीडिया के सामने आने से कतरा रहे हैं।

बता दें कि बेदीराम सपा-सुभासपा गठबंधन से 2022 में पहली बार विधायक चुने गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो में बेदीराम हजारों रुपए लेकर दूसरे राज्यों में 40-40 भर्तियां कराने का दावा करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनका पूर्व सहयोगी बिजेंद्र गुप्ता बेदीराम को पेपर लीक गिरोह का सरगना बता रहा है। हालांकि दोनों वीडियो पहले के बताए जा रहे हैं।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि पेपर लीक करवाने वाले बेदीराम को एनडीए में क्यों रखा गया। बता दें कि 10 वर्ष पूर्व बेदीराम और उसके गैंग के सदस्यों को रेलवे भर्ती पेपर लीक कराने के आरोप में राजधानी के आशियाना थाने से जेल भेजा गया था। उस दौरान बेदीराम को पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड माना जाता था। गौरतलब है कि बेदीराम ने अपने चुनावी शपथ-पत्र में खुद पर लखनऊ, जौनपुर, भोपाल, जयपुर में कुल  नौ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी थी।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More