देश की नाक बचाने मैदान में उतरा यह शहर, जानें किसने कसी कमर

  • अगर भीख मांगते हुए कोई दिखा तो उसे भीख नहीं जेल की हवा मिलेगी
  • देश का पहला शहर, जिसने भिखारियों को भगाने के लिए कसी कमर

इंदौर/मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक आदेश में कहा कि इंदौर को भिक्षावृत्ति से निजात दिलाने के लिए क़ानूनी रूप से रोक लगा दी गई है। अब आगे से भीख देने और भिखारियों से कोई सामान खरीदने पर क़ानूनी कारवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस तरह के कानून के उल्लंघन के बाद क़ानूनी कारवाही के दायरे में आ जायेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय जिला प्रशासन के हवाले से जानकारी दी गई कि जिलाधिकारी आशीष सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेश में कहा, कि किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाता है। भिक्षुओं को भिक्षास्वरूप कुछ भी देना या उनसे किसी भी प्रकार का सामान खरीदना प्रतिबंधित किया जाता है।

प्रतिबंधात्मक आदेश में कहा गया कि जो व्यक्ति भिखारियों को भिक्षास्वरूप कोई भी चीज देता या उनसे कोई सामान खरीदता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी इस आदेश के उल्लंघन पर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि आदेश के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस कानूनी प्रावधान के तहत दोषी को एक वर्ष तक के कारावास या 5,000 रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं से दण्डित किया जा सकता है।

homeslider Madhya Pradesh

खंडवा में किन्नर गुरु सितारा ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम मिला ‘सीता’  शहर में चर्चा तेज

नया लुक डेस्क खंडवा/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में किन्नर समाज की गुरु वाहिद अहमद उर्फ सितारा द्वारा सनातन धर्म अपनाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नया नाम “सीता” दिया गया। नया […]

Read More
homeslider Madhya Pradesh

“अगर न्याय नहीं मिला तो रोजनामचे को ही मेरा सुसाइड नोट माना जाय,”

भोपाल में सब इंसपेक्टर ने पुलिस अधीक्षक पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप SP के खिलाफ ही रोजनामचे में डाल दी SI ने रिपोर्ट, नया लुक ब्यूरो मध्यप्रदेश के भोपाल देहात पुलिस महकमे में एक गंभीर विवाद सामने आया है। सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) केसी यादव ने भोपाल देहात के पुलिस अधीक्षक […]

Read More
Madhya Pradesh

डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर जा पलटी कार, भिंड में दर्दनाक हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

भिण्ड : जिले के देहात थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यादव नगर इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर जा पलटी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर […]

Read More