महाकुंभ मेला को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर के शहीदगंज से गिरफ्तार

  • यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

पटना/लखनऊ। बिहार के पूर्णिया जिले से यूपी पुलिस ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष कुमार जायसवाल के रूप में की गई है, जिसने सोशल मीडिया पर नासिर पठान के नाम से यह धमकी दी थी। यूपी पुलिस ने पूर्णिया जिले के भवानीपुर पुलिस के सहयोग से आयुष कुमार जायसवाल को भवानीपुर के शहीदगंज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल के खिलाफ यूपी के प्रयागराज में मामला दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल भवानीपुर के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड चार निवासी जय किशोर जायसवाल का पुत्र है।

प्रयागराज में हुआ था मामला दर्ज

यूपी पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि बीते 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर नासिर पठान नाम से महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी दी गयी थी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने धमकी देनेवाले युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर कई स्तर से आईडी और आईडी चलाने वाले के संबंध में जांच शुरू की। प्रयागराज से आयी पुलिस टीम के अधिकारियों ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को शहीदगंज में छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ उत्तर प्रदेश लेकर चली गयी। इस संबंध में पूर्णिया एसपी कार्तिकेय कुमार ने मीडिया को बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आयुष जायसवाल को यूपी पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है। फेक आईडी बनाकर कुंभ मेला उड़ाने की धमकी देने को लेकर उसके खिलाफ यूपी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जांच की जा रही है।

धमकी देने के बाद भाग गया था नेपाल

बीते 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर नासिर पठान बनकर प्रयागराज महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के बाद आयुष कुमार जायसवाल नेपाल भाग गया था। आयुष जायसवाल के साथ और कौन-कौन शामिल हैं, पुलिस इस बात का पता लगा रही है। पुलिस इस बात का पता भी लगाने में जुट गयी है कि आयुष जायसवाल नेपाल में कहां और क्यों गया था? वह नेपाल में किन-किन लोगों से मिला था।

Bihar homeslider

प्रेमिका की शादी होते बौखलाया प्रेमी, फिर कर डाला यह खतरनाक कांड… सुनकर फट जाएगा कलेजा

बीच मंच पर गोलियों से दागा और हो गया फरार दहशत में बदला जश्न, फिलहाल शादी टली नया लुक डेस्क बक्सर/बिहार। खुशियों और शहनाइयों से गूंज रहा शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब वरमाला की रस्म से ठीक पहले स्टेज पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। सनसनीखेज वारदात […]

Read More
Bihar Crime News homeslider

पटना के बक्सर में शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने से मचा हड़कंप

बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादी के मंच पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने अचानक गोली मार दी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जब दुल्हन आरती […]

Read More
Bihar

बिहार के सुपौल में सनसनी: प्रिंसिपल के मोबाइल में महिला शिक्षिकाओं की 150 तस्वीरें मिलने के बाद जांच शुरू

बिहार के सुपौल जिले के एक प्रशिक्षण संस्थान में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब संस्थान के प्रिंसिपल के मोबाइल फोन से महिला शिक्षिकाओं की बड़ी संख्या में तस्वीरें मिलने का मामला सामने आया। घटना 20 फरवरी की दोपहर की बताई जा रही है। आरोप है कि प्रिंसिपल ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल […]

Read More