संदिग्ध हालात में युवक की मौत,घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप

  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • ठाकुरगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में साल के आखिरी दिन ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित न्यू हैदरगंज कॉलोनी में एक युवक की हत्या कर सनसनी फैला दी।  सोमवार  सुबह युवक का शव उसके कमरे में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्राथना पत्र दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ठाकुरगंज क्षेत्र के न्यू हैदरगंज में ब्राइट वे स्कूल के पास शत्रुघ्न राठौर नामक युवक रहता था। वह रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो घरवालों ने जगाने का प्रयास किया। इसके बावजूद वह बाहर नहीं आया। किसी तरह घरवालों ने जब अंदर देखा तो युवक का शव पड़ा हुआ था। यह माजरा देख परिजनों के होश उड़ गए। घरवालों की चीख पुकार मचाने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत कैसे हुई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More