बहराइच में हिंसा अजमेर से रिएक्शन, जो हुआ वह होना ही था

लखनऊ। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में अमन चैन लाने की कोशिश कर रही है।  तो वहीं विपक्ष के कुछ नेता और कट्टरपंथी भड़काऊ बयानबाजी करके माहौल खराब करने में लगे हैं। यही वजह है बहराइच में रामगोपाल की हत्या के मामले में अब अजमेर दरगाह अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है मुसलमान के घरों के आगे जाकर गालियां बकोगे तो फूल नहीं बरसेंगे।बहराइच में जो हुआ वह होना ही था। मुसलमानों को अनाप-शनाप कहा जा रहा है। घर पर चढ़कर हरा झंडा उतार कर भगवा झंडा लहराए जा रहा है।

चिस्ती ने कहा कि मुसलमान को गालियां दी जा रही है तो फूल तो बरसेंगे नहीं। उन्होंने कुदरत के कानून का वास्ता देते हुए कहा कि घर में घुस जाओगे, धर्म और हमारे लोगों को गालियां बकोगे और फिर चाहोगे कि मुसलमान रिएक्ट ना करें और फिर जब रिएक्ट करते हैं तो उसके ऊपर जिन्होंने एक्शन किया उन्हें तो मीडिया नहीं दिखता है और रिएक्ट करने वालों को मीडिया दिखता है।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं की भीड़ मुसलमान के घरों के आगे उकसाने वाले नारे लगाएगी तो मुसलमान भी चुप नहीं बैठेगा। लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र करते हुए चिस्ती ने कहा कि उनके लोग मुसलमान लीडर को टारगेट कर रहे हैं। मुसलमान धर्म और नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा। मोहन भागवत हिंदुओं को एक होने की बात कहते हैं। हिंदुस्तानियों को एक होने की क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि अगर मोहन भागवत हिंदुओं को एक होने की बात कह रहे हैं तो अल्पसंख्यक भी हिंदुओं के खिलाफ एकजुट हो जाएगा।

मुसलमान बुजदिल नहीं है डरेगा नहीं। वैसे अच्छा होता यदि सरवर चिस्ती यह भी बात देते की मोहर्रम के दौरान जो लोग हिन्दुओं के घर और मंदिर के समाने जोर-जोर से भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए अल्लाह हॅूं अकबर या फिर नारा-ए-तकबीर का का नारा लगाते हैं। उनके साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए। क्योंकि वह भी तो हिन्दुओं को भड़काते हुए कहते हैं कि अल्लाह के अलावा कोई नहीं है।ऐसे लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More