महाकुम्भ में ‘कुम्भ’ और ‘गंगा’ की गूंजीं किलकारियां

  • केंद्रीय अस्पताल में हुआ दोनों बच्चों का जन्म, चिकित्सीय देखरेख में जच्चा-बच्चा
  • डिप्टी CM बोले- अस्पताल में विश्वस्तीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता

लखनऊ। महाकुम्भ नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल से अच्छी खबर आई है। महाकुंभ को लेकर चल रहीं युद्ध स्तरीय तैयारियों के बीच यहां स्थापित केंद्रीय अस्पताल में अब तक दो बच्चों का जन्म हो चुका है। रविवार और आज सोमवार को एक अन्य बच्चे ने जन्म लिया है। जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय देखरेख में हैं। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि इस अस्पताल में विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि महाकुम्भ में केंद्रीय अस्पताल में ओपीडी, सामान्य वार्ड, प्रसव केंद्र, ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू की व्यवस्था की गई है। लोगों को इलाज भी मिलना शुरू हो गया है। रविवार को 20 वर्षीय गर्भवती सोनम को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि बच्चे का नाम कुम्भ रखने पर परिजनों ने सहमति जताई है।

वहीं सोमवार को गर्भवती शिव कुमारी को भी प्रसव पीड़ा होने पर केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने स्वच्छ बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल में किलकारियां गूंजने से चिकित्सक भी उत्साहित हैं। परिजनों की संयुक्त सहमति के आधार पर इस बच्ची का नाम गंगा रखा गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि केंद्रीय अस्पताल में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विभिन्न वार्ड हुए स्थापित

डिप्टी सीएम ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर के अफसर की देखरेख में परेड स्थल पर स्थापित इस अस्पताल में बहुविधा वाह्य एवं अतः रोगी सेवाएं, समस्त चिकित्सकीय उपकरण, चिकित्सा सामग्रियां एवं विभिन्न औषधियों से युक्त इस अस्पताल में महिला, पुरुष व बाल रोगियों के लिए अलग-अलग वार्ड स्थापित किए गए हैं। क्रियाशील आकस्मिक कक्ष, आईसीयू, प्रसव कक्ष, एक्स-रे, बायोकेमेस्ट्री जांच सहित प्रयोगशाला एवं अल्ट्रासाउंड सुविधा भी है।

231 चिकित्सकों की तैनाती

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 भिन्न श्रेणियों के कुल 231 चिकित्सक इस अस्पताल में तैनात किए गए हैं। अस्पताल में सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, गाइनोकोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। चिकित्सकों की सहायता के लिए पैरामेडिकल स्टाफ भी अस्पताल में रहेगा। जिनमें फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक, लैब टेक्नीशियन, डेंटल हाइजीनिस्ट शामिल हैं।

Raj Dharm UP

जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रयागराज में ‘जनता दर्शन’में गरजे: केशव प्रसाद

प्रयागराज में जनता दर्शन के दौरान डिप्टी CM केशव मौर्य का सख्त संदेश प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

शिक्षकों को ‘बदलाव का असली नेतृत्वकर्ता’ बना रही योगी सरकार, पाँच जनपदों में पायलट मॉडल ‘निपुण शिक्षक सारथी’ शुरू

चित्रकूट, सोनभद्र, बलरामपुर, गोरखपुर और सीतापुर में पायलट मॉडल लागू, अब कक्षा स्तर पर दिखेगा असर विभाग द्वारा प्रशिक्षित 15 एसआरजी देंगे निरंतर मार्गदर्शन, बढ़ेगा संवाद और सीखने के परिणाम कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों को प्राथमिकता, कक्षा 2 के सीखने के परिणामों पर विशेष फोकस लखनऊ। निपुण भारत मिशन को जमीनी स्तर पर परिणामोन्मुख बनाने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा: योगी आदित्यनाथ

जनता दर्शन में श्रावस्ती से आई महिला को CM योगी ने दिया भरोसा, कहा- आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे, विवेकाधीन कोष से भी होगी मदद 200 लोगों की समस्याएं सुनीं  योगी ने, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में […]

Read More