हज यात्रा 2026 : भारतीय हजयात्रियों का पहला जत्था 18 अप्रैल को रवाना होगा

ANI 20260417161012

हज यात्रा 2026: हज सुविधा ऐप का प्रयोग कर कई सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे हजयात्री व उनके परिजन

  • राजधानी लखनऊ समेत 18 जगहों से एक साथ शुरू होगी हजयात्रा, जानें सभी शहरों के नाम…
  • सरकार ने हजयात्रियों के लिए जारी की है एक गाइडलाइन, उसे भी जानना है जरूरी

नया लुक संवाददाता/पीआईबी

नई दिल्ली। भारत की हज यात्रा आज 18 अप्रैल से शुरू हो रही है। हजयात्रियों का पहला जत्था देश भर के विभिन्न प्रस्थान बिंदुओं से सऊदी अरब के लिए रवाना होगा। इस पाक यात्रा में कुल एक लाख 75 हजार यात्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी हजयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने हजयात्रियों के लिए सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए इस वर्ष कई नई पहलें की हैं। हज के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने भारतीय हज समिति, अन्य केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सऊदी अधिकारियों के समन्वय से व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य हजयात्रियों के लिए सुगम लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और जमीनी स्तर पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हज 2026 के लिए शुरू की गई प्रमुख नई पहलों में हज सुविधा ऐप के माध्यम से उन्नत डिजिटल सुविधा, लापता हजयात्रियों का पता लगाने तथा सहायता प्राप्त करने के लिए हज सुविधा स्मार्ट रिस्टबैंड का वितरण, और पहली बार लगभग 20 दिनों के अल्प अवधि के हज विकल्प की शुरुआत शामिल है, जिससे हजयात्रियों को अधिक लचीलापन मिलेगा। भारत सरकार ने प्रत्येक हजयात्री के लिए लगभग छह लाख 25 हजार रुपये का संवर्धित बीमा कवरेज भी सुनिश्चित किया है, जिससे हजयात्रा के दौरान वित्तीय और स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत होगी। इसके अलावा, लगभग 60 हजार यात्री मक्का और मदीना के बीच हाई-स्पीड ट्रेन कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे, जिससे शहर के अंदर आवागमन तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक होगी।

ये भी पढ़े

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी – DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

BLACK SUNDAY: तीन घटनाओं से अय़ोध्या में चार की मौत, छह गम्भीर

 

सऊदी अरब में आवास और परिवहन सेवाओं के लिए बेहतर समन्वय, बेहतर तत्क्षण निगरानी और शिकायत निवारण तंत्र, बेहतर चिकित्सा जांच तथा स्वास्थ्य सेवा सहायता, और बेहतर समन्वय जैसे उपाय भी लागू किए गए हैं। हज 2026 के हजयात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए इस बार मक्का में होटल शैली के आवास किराए पर लिए गए हैं। परेशानी मुक्त प्रस्थान सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डों पर प्रस्थान प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। हज यात्रा का संचालन देश भर में 17 प्रस्थान बिंदुओं के माध्यम से किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय पहुंच और कुशल लॉजिस्टिक्स सुनिश्चित होगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, श्रीनगर आदि प्रमुख शहर शामिल हैं। भारत सरकार हज यात्रियों के हित और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हजयात्रा की पूरी अवधि के दौरान कुशल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखा गया है। हजयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिकारियों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और निर्देशों का पालन करें, जिनमें स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी सलाह भी शामिल हैं, ताकि उनकी हज यात्रा सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से संतुष्टिदायक हो सके। किरेन रिजिजू ने हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले सभी एक लाख 75 हजार तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

Mumbai
Entertainment homeslider

Bigg Boss 20 की संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट चर्चा में, मैरी कॉम और माही विज समेत 18 नाम

Mumbai: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। शो के नए सीजन में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे, इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट्स की एक संभावित सूची सामने आई है, जिसमें टीवी […]

Read More
Saharanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर मायावती का विरोध, बोलीं- ऐसी कार्रवाई पर तुरंत लगे रोक

Saharanpur: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसे अभियानों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को जल्दबाजी में […]

Read More
National Politics

Gen Z के बीच PM मोदी का बड़ा संवाद, SRCC में छात्रों को देंगे खास संदेश

PM मोदी का संबोधन आज, युवाओं पर नजर PM Modi’s visit to SRCC: शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों और युवाओं के बीच होंगे। SRCC अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है और इसी अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में […]

Read More