श्यामदेउरवा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों की अवैध लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनपद महराजगंज में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए कीमत की शीशम और सागौन की अवैध लकड़ी से भरी एक ट्रक को बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई।

मध्य रात्रि में जनपदीय नियंत्रण कक्ष (DCRB) के माध्यम से आरटी सेट पर सूचना मिली कि परतावल पनियरा मार्ग पर अवैध लकड़ी लदी एक ट्रक जा रही है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी परतावल, उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने अपनी टीम के साथ हरपुर से परतावल की ओर जा रही ट्रक (यूपी 53 ईटी 8875) को रोककर जांच की। ट्रक पूरी तरह से तिरपाल से ढकी हुई थी, जिसमें शीशम और सागौन की अवैध लकड़ी लदी हुई थी। जब ट्रक चालक और उसके सहकर्मी से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। पुलिस ने मौके से चालक बृजमोहन चौहान, पुत्र गोरख चौहान, निवासी प्रेमनगर पिपरा, थाना कसया, जनपद कुशीनगर, सहकर्मी संजय पाण्डेय पुत्र दीनानाथ पाण्डेय, निवासी सुहिला, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के दौरान परतावल के रेंजर विजय कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक, उसमें लदी लकड़ी, और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई। इस बरामदगी में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक मनीष पटेल,रेंजर परतावल विजय कुमार मौर्य समेत वन विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More