हजारों लोगों ने यज्ञ भगवान को समर्पित की भाव भरी आहुतियां

  • पूर्णाहुति यज्ञ और कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ गायत्री परिवार का पांच दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ

सगीर ए खाक़सार

बलरामपुर। गायत्री परिवार शाखा पचपेड़वा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा एवं नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन विशेष पुराणहुति यज्ञ किया गया। प्रारंभ में आवाहित देव शक्तियों का वैदिक मंत्रोचार के द्वारा विदाई एवं विसर्जन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली के नायक एवं उत्तर प्रदेश गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रतिनिधि जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रज्ञा पुराण कथा और गायत्री महायज्ञ का यह कार्यक्रम लोगों को सद्बुद्धि, सद्चिंतन एवं सत्कर्म से जोड़ने के उद्देश्य से किया जाता है।

जो लोग यज्ञ और गायत्री से जुड़ जाते हैं उनका जीवन पुष्पित, पल्लवित और सुगंधित बन जाता है। सद्चिंत व्यक्ति के जीवन की दिशा धारा बदल देता है। उन्होंने कहा कि 2026 में गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा और अखंड दीपक की जन्म शताब्दी भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसके लिए ज्योति कलश यात्रा के माध्यम जन जन को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने आम जनमानस से नशा से दूर रहने और अपने भोजन को शुद्ध और सात्विक रखने की गुजारिश की। पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात कार्यकर्ताओं को गुरुदेव के साहित्य एवं गायत्री मंत्र पट्टिका देकर उन्हें सम्मानित किया गया। टोली की विदाई नगर अध्यक्ष रवि वर्मा ने अंगवस्त्र भेट करके किया। मंच का संचालन गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के जनपद प्रभारी संदीप जयसवाल ने किया। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय जायसवाल, नानक चंद अग्रवाल, सीमा सोनी, आकाश सोनी, कृष कुमार पांडे, रामकुमार, भानु प्रताप सिंह, राजनाथ, हेमंत चौरसिया, ओम प्रकाश, नवल किशोर चौरसिया, असीष अग्रवाल, खेमराज, बालेश्वर, अजय चौधरी, अंगद प्रजापति, कृष्णावती, सिया राम जैसवाल, ठाकुर प्रसाद, सीताराम वर्मा, ननबाबू समेत हजारों कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित रहे।

homeslider Religion

दशामाता व्रत आज: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं का विशेष व्रत

राजेन्द्र गुप्ता नवरात्रि से पांच दिन पहले दशा माता की पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। हर साल दशा माता का व्रत चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को रखा जाता है। इस साल दशा माता व्रत 13 मार्च को रखा जाएगा। […]

Read More
homeslider Religion

चैत्र नवरात्रि 2026: 19 मार्च से शुरू होगा सनातन नववर्ष विक्रम संवत् 2083

नया लुक डेस्क सनातन परंपरा के अनुसार 19 मार्च 2026 को सनातनी नववर्ष विक्रम संवत् 2083 का शुभारंभ होगा। ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन दिन ही सृष्टि के निर्माण का आरंभ हुआ था और इसी दिन से सत्ययुग की शुरुआत भी मानी जाती है। इसलिए यह तिथि सनातन धर्म में अत्यंत […]

Read More
homeslider Religion

19 या 20 मार्च को दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जा सकती है ईद उल-फितर

रमजान का पवित्र महीना अपने अंतिम दिनों की ओर बढ़ रहा है और इसी के साथ लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि इस साल ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी। ईद की तारीख हर साल चांद के दिखने पर तय होती है, इसलिए इसकी सटीक तारीख पहले से घोषित नहीं की जाती। चांद नजर […]

Read More