प्रतापगढ़ कांग्रेस ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही यूपी सरकार

  • कांग्रेसियों ने राज्य पाल को संबो​धित जिला प्रशासनिक अ​धिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस नेता की मौत की उच्चस्तरीय जांच की उठाई आवाज

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 दिसंबर 2024 को लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस की बर्बरता के चलते युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने,परिजनों को एक करोड रुपए आर्थिक सहायता दिलाने व पीड़ित परिजनों को एक सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। भारतीय संविधान ने हमें अर्थात विपक्ष को विरोध करने का अधिकार दिया है मगर यह सरकार उस अधिकार को भी लोगों से छीन लेना चाहती है। गत 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा घेराव कार्यक्रम को असफल करने के लिए प्रदेश भर के सभी जिलों में हजारों कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया तथा घेराव के दौरान जिस तरह से नुकीले बैरिकेडिंग का प्रयोग किया गया, इतिहास में शायद किसानों को रोकने के लिया गया था या कांग्रेसियों को रोकने के लिए किया गया था।

इस अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव राम लवट यादव व कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकरंद शुक्ला ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रभात पांडेय मामले की न्यायिक जांच हो तथा परिवार को कम से कम एक करोड रुपए आर्थिक सहायता व पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव करुण पाण्डेय ने कहा कि यदि स्व.प्रभात पांडेय को जल्द से जल्द न्याय नहीं मिला तो हम कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आंदोलन को और तेज करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इरफान अली,वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ला, लल्लन सिंह,इंद्रानंद तिवारी, उमेश तिवारी, राम रतन तिवारी, मोहम्मद हुजैफ,सुरेश सरोज, सूर्य प्रकाश शुक्ला,मो.वसीम, राजू भाई, रियाज सुलतान,अभय किशोर त्रिपाठी, मोहम्मद असलम खान, सुधीर तिवारी, सुरेश मिश्रा, अबू शमा, चंद्रनाथ शुक्ला,राम मनोहर, मीरा देवी, शहजाद सलमानी,बैजनाथ यादव, हरिश्चंद्र सरोज, अश्वनी उपाध्याय,मो इदरीशी, अब्दुल रहमान,रवि प्रताप सिंह, मोहम्मद कासिम, कपिल ओझा,राघवेन्द्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More