पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर की उपेक्षा से उठे सवाल

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर (Manu bhaker) का नाम ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार की अनुशंसा सूची में न होने की खबरें सामने आने पर खेल मंत्रालय (Ministry  Sports) ने सफाई दी है। मंत्रालय के शीर्ष सूत्र ने कहा कि अभी अंतिम सूची तय नहीं हुई है और मनु का नाम इसमें शामिल होने की पूरी संभावना है।

मनु भाकर बनीं दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बावजूद उनकी खेलरत्न के लिए अनुशंसा न होने की खबरों ने खेल जगत में हलचल मचा दी।

मंत्रालय ने कहा, कि फाइनल सूची जल्द जारी होगी

खेल मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि अभी खेल मंत्री मनसुख मांडविया अनुशंसा पर विचार कर रहे हैं। अगले एक या दो दिन में अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसमें मनु का नाम होने की संभावना है।

परिवार ने जताई नाराज़गी

मनु के पिता रामकिशन भाकर ने दावा किया कि उन्होंने पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहा, “दो ओलंपिक पदक जीतने के बावजूद मनु की अनदेखी की जा रही है। क्या ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का कोई महत्व नहीं है?

अन्य अनुशंसित नाम

समझा जाता है कि खेलरत्न के लिए भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team)  के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार के नामों की सिफारिश की गई है। इसके साथ ही, 30 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया है।

अंतिम सूची का इंतजार

खेल प्रेमियों और मनु के प्रशंसकों को अब खेल मंत्रालय की अंतिम सूची का इंतजार है, जो अगले सप्ताह तक जारी हो सकती है। तब तक इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहेगा। (BNE))

homeslider Sports

हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand national cricket team को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के […]

Read More
Sports

टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम

भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों […]

Read More
homeslider Sports

T20 वर्ल्ड कप में चमके संजू सैमसन, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया, बल्कि टूर्नामेंट के सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ पर भी कब्जा जमा लिया। उनकी आक्रामक और लगातार प्रभावी पारियों ने टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम […]

Read More