भारतीय राजदूत ने अजमान के क्राउन प्रिंस के साथ व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा की

शाश्वत तिवारी

अजमान। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने सोमवार को यहां अजमान के क्राउन प्रिंस शेख अम्मार बिन हुमैद अल नूमी से मुलाकात की और भारतीय समुदाय से जुड़े मामलों, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा की। राजदूत ने अजमान में रहने वाले दो लाख भारतीय समुदाय के प्रति स्थानीय प्रशासन की गर्मजोशी और देखभाल के लिए क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया। इससे पहले सुधीर ने अजमान में हेल्थकेयर सर्विस के लिए विख्यात ‘थम्बे मेडिसिटी’ का दौरा किया और यहां के मैनेजमेंट के साथ स्वास्थ्य सेवा में भारत-यूएई सहयोग को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।

यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा राजदूत संजय सुधीर ने अजमान में थम्बे मेडिसिटी का दौरा किया। थम्बे मेडिसिटी में गल्फ मेडिकल यूनिवर्सिटी और थम्बे यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सहित कई अत्याधुनिक संस्थान हैं। राजदूत और थम्बे ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. थम्बे मोइदीन ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में भारत-यूएई सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत की। बता दें कि भारत यूएई के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपने संबंधों को लगातार प्रगाढ़ बना रहा है। राजदूत संजय सुधीर ने पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार लिंकेज फोरम द्वारा आयोजित दूसरे भारत-यूएई भागीदारी शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए तकनीक, इन्फ्रा, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच गहरे होते संबंधों पर प्रकाश डाला था।

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More